34 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

बेहद एडवांस है भारत का आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, इन मिसाइलों को कर सकता है इंटरसेप्ट

डेस्क। दुनिया में जिस तरह लगातार युद्ध और तनाव का माहौल बढ़ रहा है, उसने हर देश को अपनी सुरक्षा और मजबूत करने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे समय में भारत का स्वदेशी “Akash Air Defense System” देश के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरा है। यह सिस्टम दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और दूसरे हवाई खतरों को हवा में ही तबाह करने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें-ये है पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर नेता, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

खास बात है कि इसे पूरी तरह भारत में तैयार किया गया है, जिससे देश की रक्षा ताकत और आत्मनिर्भरता दोनों मजबूत हुई हैं। आकाश एयर डिफेंस सिस्टम एक ऐसा मिसाइल सिस्टम है, जिसे जमीन से दुश्मन के हवाई हमलों को रोकने के लिए बनाया गया है। इसे भारत की सरकारी संस्था DRDO ने तैयार किया है और भारत डायनामिक्स लिमिटेड इसका निर्माण करती है। यह सिस्टम दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही निशाना बना सकता है।

यह एक साथ कई टारगेट पर नजर रख सकता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें एक साथ मार गिराने की क्षमता भी रखता है। यही कारण है कि भारतीय सेना और वायु सेना दोनों इसका इस्तेमाल करती हैं। यह फाइटर जेट, ड्रोन, UAV और क्रूज मिसाइल जैसे हथियारों को हवा में ही तबाह करने की ताकत रखता है। यह सिस्टम करीब 18 से 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक दुश्मन के निशानों को मार सकता है।

वहीं इसका नया आकाश-NG वर्जन लगभग 80 किलोमीटर दूर तक हमला करने में सक्षम बताया जाता है। साथ ही इसकी मिसाइल करीब 2.5 मैक की रफ्तार से उड़ती है जो आवाज की गति से करीब ढाई गुना ज्यादा होती है। इसी वजह से दुश्मन के लिए इससे बचना बेहद मुश्किल माना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #AkashAirDefenseSystem #DRDO

RELATED ARTICLE