मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: इस दिन आएगी 39वीं किस्त, इस बार मिलेंगे इतने रुपए

डेस्क। लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) की इस बार 39वीं किस्त जारी होगी जिसमें राज्य सरकार महिलाओं को 250 रुपये रक्षाबंधन का शगुन भी दे रही है। ऐसे में इस बार महिलाओं को कुल 1750 रुपये की राशि मिलेगी।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: होम लोन सब्सिडी से किराए के मकान तक…जानें 4 बड़ी योजनाएं

इस बार लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी होनी है। माना जा रहा है कि कल यानी 19 अगस्त 2026 को ये किस्त जारी हो सकती है। इसके लिए मैहर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव जाएंगे और 39वीं किस्त जारी करेंगे। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जिला प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई है।

मैहर जिले में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कलेक्टर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी प्रस्तावित दौरे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानकारी साझा की गई है। इसी के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री 19 अगस्त को यहीं से 39वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने अभी तक दौरे की अंतिम तारीख की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। किस्त की तारीख और राशि को लेकर अंतिम स्थिति सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

39वीं किस्त से पहले लाभार्थियों के रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि सत्यापन के दौरान करीब सात लाख नाम योजना से हटाए गए हैं। ऐसे में महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति जरूर जांच लें।

ऐसे करें भुगतान और पात्रता की जांच:

लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें।
समग्र आईडी या आवेदन संबंधी जानकारी दर्ज कर भुगतान की स्थिति देखें।
जिन महिलाओं की e-KYC पूरी नहीं हुई है, वे समग्र पोर्टल के माध्यम से इसे अपडेट करा सकती हैं।

Tag: #nextindiatimes #LadliBahnaYojana #rakshabandhan

RELATED ARTICLE