28.4 C
Lucknow
गुरूवार, अगस्त 6, 2026

Redmi Note 17 5G लॉन्च, मिलेगा 7-इंच AMOLED डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी डेस्क। Redmi ने आखिरकार भारत में अपनी नोट सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Redmi Note 17 5G के नाम से पेश किया है। पिछले मॉडल की तुलना में इस डिवाइस में बड़ी बैटरी, एक नया डिजाइन और बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। फोन में पूरे दिन इस्तेमाल के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें-7,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo का दमदार फोन; मिलेंगी ये खूबियां

डिवाइस में 7-इंच का AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट भी मिल रहा है। कीमत की बात करें तो Redmi Note 17 के बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि इसके 8GB RAM वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। डिवाइस तीन कलर आर्कटिक ब्लू, स्टारलाइट पर्पल और डार्क नाइट में उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 7-इंच का TrueColour AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन को आप गीली उंगलियों से भी यूज कर सकते हैं इसके लिए इसमें HydroTouch 2.0 मिल रहा है। डिवाइस कम ब्लू लाइट व PWM डिमिंग के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन ऑफर करता है।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का AI कैमरा मिल रहा है जिसमें 2x इन-सेंसर जूम, नाइट मोड और AI-बेस्ड HDR और सीन डिटेक्शन की सुविधा भी मिल रही है। फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Tag: #nextindiatimes #RedmiNote175G #Redmi

RELATED ARTICLE