टेक्नोलॉजी डेस्क। ओप्पो ने भारत में अपनी F सीरीज का नया Oppo F33 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस हैंडसेट को स्टैंडर्ड Oppo F33 5G के साथ लॉन्च किया है। Oppo F33 Pro 5G की बिक्री देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। डिवाइस को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन और दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।
यह भी पढ़ें-केवल 7499 की कीमत में मिल रहा सैमसंग का धांसू 5G स्मार्टफोन, चेक करें डील
डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट मिल रहा है जिसके साथ फोन में 7,000mAh की बैटरी भी मिल रही है। डिवाइस डुअल रियर कैमरा समेत कई फीचर्स ऑफर कर रहा है। कीमत की बात करें तो Oppo F33 Pro 5G की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि टॉप वेरिएंट 40,999 रुपये में आता है।

सीरीज के इस प्रो डिवाइस में 6.57-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग भी ऑफर कर रहा है। फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल रहा है जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में OV50D40 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, 76-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस की सुविधा भी मिल रही है। फोन में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट है।
Tag: #nextindiatimes #OPPO #OppoF33Pro5G




