35.5 C
Lucknow
सोमवार, अगस्त 3, 2026

विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट: PK ने किया उलटफेर, देखें कौन आगे कौन पीछे?

पटना। बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव (By-election Results) में 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद आज यानी सोमवार को बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है।मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-G-7 का सदस्य नहीं है भारत, फिर भी PM Modi को क्यों मिला न्योता? जानें वजह

चौथे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 5124वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 6269 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 767 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे थे। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा थे। भाजपा उम्मीदवार को 3870 वोट मिले हैं। वहीं राजद के उम्मीदवार को 767 वोट मिले हैं। दतिया में तीन राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 33 वोट से आगे हो गए हैं।

चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। काउंटिंग सेंटर पर केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है, जिसके लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार और चेकिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस चुनाव परिणाम पर न केवल स्थानीय मतदाताओं की, बल्कि पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारों की निगाहें बनी हुई हैं। कुछ ही समय में यह स्पष्ट हो जाएगा कि बांकीपुर की जनता ने अपना नया विधायक किसे चुना है। फ़िलहाल अब से कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर होते-होते रुझान क्लियर होने लगेंगे।

Tag: #nextindiatimes #ByelectionResults #bihar

RELATED ARTICLE