34.9 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 1, 2026

Google Pay में आया Gemini AI, हर छोटे-बड़े खर्चे का मिलेगा तुरंत हिसाब

टेक्नोलॉजी डेस्क। Google Pay को भारत में अपने लॉन्च के बाद से कई अपडेट्स मिले हैं, जिनसे इस डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म में कई नई सुविधाएं जुड़ी हैं। अब बीते दिनों टेक दिग्गज ने एप के अंदर ही सीधे Ask Google Pay नाम से एक Gemini-पावर्ड AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो एक नया कन्वर्सेशनल एक्सपीरियंस देता है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी

ये नया Ask Google Pay AI चैटबॉट यूजर के स्पेंडिंग बिहेवियर के आधार पर सवालों के जवाब देने में कैपेबल है, जिससे यूजर्स अपने खर्चों का एनालिसिस कर सकते हैं। इसके अलावा, Google ने भारत में RuPay नेटवर्क पर बेस्ड Google Pay Flex SBI Card लॉन्च करने के लिए SBI Card के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की है।

बीते बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने Ask Google Pay के लॉन्च की घोषणा की, जो Google के Gemini AI मॉडल्स से पावर्ड एक डेडिकेटेड AI चैटबॉट है। ये एक ऑप्ट-इन फीचर है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को खुद इनेबल करना होगा। Ask Google Pay की मदद से यूजर्स अपने खर्चों का एनालिसिस करने के लिए कह सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी स्पेंडिंग हैबिट्स को बेहतर ढंग से ट्रैक करने में मदद मिलेगी। इस फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को Google Pay में Personalisation ऑन करना होगा।

कंपनी के मुताबिक, ये AI चैटबॉट 10 भारतीय भाषाओं में यूजर्स के सवालों को समझकर जवाब दे सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए टेक्स्ट और वॉयस कमांड्स दोनों का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने SBI Card के साथ पार्टनरशिप में Google Pay Flex SBI Card लॉन्च करके अपने डिजिटल क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। RuPay नेटवर्क पर बना ये क्रेडिट कार्ड फिलहाल यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Tag: #nextindiatimes #GooglePay #GeminiAI

RELATED ARTICLE