34.8 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 25, 2026

5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के लिए Afghanistan टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 5 अगस्‍त को ब्रेडी में होगी। दूसरा ODI 7 अगस्त को ब्रेडी में ही खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज बेलफास्ट चली जाएगी, जहां बाकी तीन मैच 10, 12 और 15 अगस्त को खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें-गंभीर-शुभमन का बड़ा फैसला! टीम इंडिया में दोबारा होगी 348 विकेट लेने वाले खिलाड़ी की एंट्री

आयरलैंड का यह दौरा रहमत शाह के लिए अफगानिस्तान के फुल-टाइम कप्तान के तौर पर पहला असाइनमेंट भी होगा। हाल ही में उन्‍हें वनडे और टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी सौंपी गई थी। उन्‍होंने हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह ली थी। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह को उपकप्तान बनाया गया था।

विकेटकीपर बल्लेबाज रहमुल्लाह गुरबाज को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। कप्तानी छोड़ने केबाद हशमतुल्लाह शाहिदी को बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है। उनके अलावा, इब्राहिम जदरान और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की टीम में वापसी हुई है. उनके अलावा, तेज गेंदबाजों में यामीन अहमदजई और सलीम सफी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी स्टार लेग स्पिनर राशिद खान और ऑफ स्पिनर एएम गजनफर संभालेंगे।

ये है अफगानिस्तान टीम:

रहमत शाह (कप्‍तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्‍तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नांग्याल खारोताई, रशीद खान, एएम गजनफर, यामीन अहमदजई, सलीम सफी, फजलहक फारूकी, जिया उर रहमान शरीफी

Tag: #nextindiatimes #Afghanistan #AFGvsIRE

RELATED ARTICLE