टेक्नोलॉजी डेस्क। Honor ने अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Honor X7e Plus 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इसे फिलहाल कतर और ओमान में लॉन्च किया है। डिवाइस 8100mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे जबरदस्त फीचर्स से लैस है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप
इसके अलावा फोन में AI बटन, Android 16 और IP69K रेटिंग जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं भी देखने को मिल रही हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor X7e Plus 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की स्क्रीन में Dynamic Dimming और Eye Comfort जैसे मोड भी दिए गए हैं।

फोन में एक डेडिकेटेड AI बटन भी देखने को मिल रहा है। इस बटन की मदद से आप AI Memory, Circle to Search, AI Eraser, AI Summary और Smart Recommendations जैसे जबरदस्त फीचर्स को क्विक एक्सेस कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस 6GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। साथ ही फोन में Android 16 बेस्ड MagicOS 10 है। डिवाइस में RAM Turbo फीचर भी है, जो स्टोरेज का एक हिस्सा वर्चुअल RAM की तरह यूज करता है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। जबकि फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 5MP फ्रंट कैमरा है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, NFC, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.1 USB Type-C पोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #HonorX7ePlus5G #Honor




