28.5 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 21, 2026

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Tata Avinya, देखें कब होगी लांच

ऑटो डेस्‍क। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Tata Avinya को भी लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की क्‍या जानकारी सामने आई है, आईये आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-Hyundai Creta N Line हुई महंगी, देखें अब कितनी हुई कीमत

टाटा की ओर से अविन्‍या को इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लेकिन निर्माता की ओर से इस गाड़ी को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसा पहली बार है जब इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की टेस्टिंग यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इस एसयूवी में एलईडी कनेक्‍टिड डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, ADAS, रियर रूफ रेल, कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट के साथ ऑफर किया जाएगा। इस ईवी में निर्माता की ओर से चेरी-जेएलआर का फ्रीलैंडर प्‍लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। इसके पहले जानकारी मिली थी कि इस एसयूवी के लिए ईएमए प्‍लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है।

निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लेकर कोई भी जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी में 65 से 80 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प का उपयोग किया जा सकता है। जिससे इसकी रेंज 600 किलोमीटर के आस पास हो सकती है। टाटा की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 2026 के आखिर या 2027 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है।

Tag: #nextindiatimes #TataAvinya #TataMotors

RELATED ARTICLE