32.9 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 21, 2026

CJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से झड़प; RPF का लाठीचार्ज

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च (CJP Protest) को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। जंतर मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स के जवान प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर कंट्रोल करने के लिए लाठियां भांजते नजर आए।

यह भी पढ़ें-सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल तोड़ने से इनकार, अस्पताल में दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा

ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम अलर्ट है। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से निकाले जा रहे विरोध मार्च के मद्देनजर उठाया गया है।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि अगले आदेश तक ये पांचों मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। CJP ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया है। इस बीच, प्राधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस विरोध मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। संसद के मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस अत्यधिक सतर्क है।

इस बीच दिल्ली में संसद मार्च के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है। आरपीएफ जवान प्रोटेस्ट के दौरान हंगामा बढ़ने पर लाठियां भांजते नजर आए। प्रदर्शनकारियों से कहासुनी के बाद जवानों को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान जंतर मंतर पर हंगामे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

Tag: #nextindiatimes #CJPProtest #abhijeetdipke

RELATED ARTICLE