सिद्धार्थनगर। जिले की शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सीतारामपुर में सरकारी जमीन (government land) को बेचने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की माने तो इस जमीन पर बीते एक दशक मे एक व्यक्ति दस्तावेजो मे हेराफेरी कर चौहद्दी गलत दर्शा कर सरकारी जमीन को बेच रहा है। इसकी लिखित शिकायत आला अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में 146 जोड़ो ने थामा एक-दूजे का हाथ, सांसद ने दिया आशीर्वाद
पूरे मामले की बात करें तो पल्टा देवी चौकी क्षेत्र के सीतारामपुर मे मुख्य सड़क पर स्थित बेसकीमती सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा व बिक्री के मामले की शिकायत क्षेत्रीय निवासी रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी से की है। जिसके बाद वहां निर्माणाधीन मकान के काम को रोक दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकारी जमीन के पास ही एक व्यक्ति ने जमीन खरीदी।

वह लोगो को सरकारी जमीन दिखाकर बेचने का काम कर रहा। है जमीन की गाटा संख्या व चौहद्दी गलत दर्शाकर सरकारी जमीन को कब्जा करा रहा है। पूर्व मे इसकी शिकायत के बाद तत्कालीन डीएम राजा गणपति आर ने वहां के ग्राम प्रधान को वहां सरकारी भवन बनाने को कहा था; जिसकी नींव भी डाली गई लेकिन फिर विवाद होने लगा।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया की अभी सरकारी जमीन मे फिर कोई मकान बना रहा है। इसी की शिकायत हमने की है। हम चाहते हैं कि ग्राम समाज की जमीन की जाँच कराई जाय और अवैध कब्जाधारियों से अवमुक्त कराई जाए, जिससे ग्रामीणों के लिए लाभदायक भवन का निर्माण किया जा सके। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने जाँच क़े आदेश दिये हैं। साथ ही जाँच के आधार पर कार्यवाही की बात कही है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #governmentland




