36.7 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 12, 2026

सिद्धार्थनगर में 146 जोड़ो ने थामा एक-दूजे का हाथ, सांसद ने दिया आशीर्वाद

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विभिन्न धर्म के 146 जोड़ो का विवाह उनके रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। जनपद मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड पर आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल , नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक विनय वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक जयप्रताप सिंह सदर विधायक श्यामधनी राही भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिले के आला अधिकारियों ने शादीशुदा जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा, की ये मांग

इन सभी जोडो का विवाह उनके धर्म के अनुसार धर्म गुरुओं ने संपन्न कराया। आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिद्धार्थनगर जिले में बीते छ माह में अब तक 1250 से अधिक जोड़ो का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इस योजना के तहत सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों को 50 हज़ार कैश 35 हज़ार की उनके जरूरत के समान और 15 हज़ार उनके शादी पर खर्च किए जाते हैं। आज इन शादीशुदा जोड़ों को यह सामान और उनको मिलने वाली धनराशि भी दी गई।

सामूहिक विवाह में शामिल हुए स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता है पूर्व की सरकारो इन शादीशुदा जोड़ों को सिर्फ 20 से 25 हज़ार मिलता था योगी जी की सरकार में यह धनराशि बढ़ा कर 1 लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से अब तक 6 महीने के अंदर 1275 जोड़ों की शादियां कराई जा चुकी हैं। सिद्धार्थनगर जिले में छ महीने में इतनी बच्चियों की इस योजना के तहत शादी होना अपने आप में कीर्तिमान है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह संकल्प है कि प्रदेश की कोई भी बेटी किसी भी धर्म जाति समुदाय की हो उसके हाथ जरूर पीले होंगे। वहीं कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सराहना करने पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अब तो विपक्ष भी मान चुका है कि मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार सूबे में बहुत अच्छा काम कर रही है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #cmyogi

RELATED ARTICLE