सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले में आज “एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस महा अभियान के तहत जिले में 45 लाख 65 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। सभी विभागों के कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने अपने कार्यालय, स्कूल और खाली स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा, की ये मांग
इसके तहत सभी विभाग के कर्मचारियों व बच्चों ने अपने कार्यालय, स्कूल व अन्य खाली स्थानों पर पौधारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम विषय पर परिषदीय स्कूल के बच्चों ने मंच से इसकी महत्ता बताई।

इस अवसर पर धौरीकुइयां गांव मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, सदर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी एस वी एस रंगाराव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम ने समय माता मंदिर मे पौधरोपण किया और कहा कि पेड़ भी मां की तरह जीवन देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अपनी माँ के नाम जरूर लगाना चाहिए और उसे बड़ा होने तक संरक्षित करना चाहिए। जिले भर मे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और छात्रों ने इस अभियान को जन-आंदोलन बना दिया।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimed #Siddharthnagar #treeplantation




