32.5 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 7, 2026

आज धमाकेदार एंट्री करेगा Nothing Phone 4b, सामने आईं ये खूबियां

टेक्नोलॉजी डेस्क। Nothing आज भारत में अपना एक और किफायती 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Nothing Phone 4b के नाम से पेश करने वाली है। ये हैंडसेट कंपनी की नई B सीरीज के पहले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन को मौजूदा A सीरीज लाइनअप से नीचे रखेगी।

यह भी पढ़ें-7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6; जानें अन्य फीचर्स

Nothing ने फोन में मिलने वाले स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ग्लिफ बार डिजाइन समेत कई अहम जानकारियां पहले ही कन्फर्म कर दी हैं। Nothing Phone 4b भारत में आज यानी 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉन्च होगा। साथ ही ये इवेंट नथिंग के ऑफिशियल YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

इतना ही नहीं कंपनी इस डिवाइस का एक लिमिटेड-एडिशन Nothing Phone 4b RCB एडिशन की पेश करने वाली है, जो 7 जुलाई को Nothing बेंगलुरु स्टोर पर एक खास ड्रॉप के जरिए ही उपलब्ध होगा। फोन की सेल शाम 4 बजे (IST) शुरू होगी। नथिंग के इस नए फोन में 6.7-इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। साथ ही कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Phone 4b में पीछे की तरफ एक फ्लैट पैनल होगा, जिसमें ऊपर-बाएं कोने में डुअल-रियर-कैमरा सेटअप होगा।

Phone 4b में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर देखने को मिलेगा जो ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हैंडसेट में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट यूज किया जा सकता है। फोन सिंगल वेरिएंट 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 मिल सकता है। डिवाइस की कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #Technology #NothingPhone4b

RELATED ARTICLE