टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi इन दिनों Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में सीरीज के Xiaomi 18 Pro के डिस्प्ले और कैमरा से जुड़े बड़े अपग्रेड्स की डिटेल्स सामने आया था। अब सीरीज के मैक्स मॉडल यानी Xiaomi 18 Pro Max के बारे में नई जानकारी ऑनलाइन सामने आई है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी
फोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में इमेजिंग, बैटरी क्षमता और डिस्प्ले डिजाइन में काफी बेहतर हो सकता है। इतना ही नहीं इस नए वाले मैक्स मॉडल में डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा और 8,500mAh की बैटरी भी मिल सकती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Weibo पोस्ट में टिपस्टर Digital Chat Station ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro Max में एक कस्टम फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसके कोने बड़े और गोल हो सकते हैं।

साथ ही फोन के चारों तरफ एक जैसे पतले बेजेल्स हो सकते हैं। डिवाइस में 6.9-इंच का 2K OLED डिस्प्ले भी मिल सकता है। कैमरा Xiaomi 18 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। टिपस्टर का कहना है कि फोन में LOFIC टेक्नोलॉजी वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसे डायनामिक रेंज बेहतर होगी और खासकर मुश्किल लाइटिंग कंडीशंस में कैमरा अच्छी तस्वीरें ले पाएगा।
इतना ही नहीं डिवाइस में मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट वाला दूसरा 200-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। ये पिछली रिपोर्ट में भी सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि 18 Pro Max में डुअल 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है।फोन में 8,500mAh तक की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। उम्मीद है कि ये फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा और इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है।
Tag: #nextindiatimes #Xiaomi18ProMax #Xiaomi




