39.5 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 4, 2026

रनर्स के लिए भारत में लॉन्च हुईं Garmin की 3 धांसू स्मार्टवॉच, देखें फीचर्स और कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। Garmin ने गुरुवार को भारत में तीन नए स्मार्टवॉच मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इन नए Garmin Forerunner 70, Forerunner 170 और Forerunner 170 Music में ऑलवेज-ऑन मोड के साथ 1.2-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इनमें गार्मिन का एलिववेट रिस्ट-बेस्ड हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग के लिए Pulse Ox सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

कंपनी के मुताबिक Forerunner 70 स्मार्टवॉच मोड में 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है, जबकि Forerunner 170 और Forerunner 170 Music को स्मार्टवॉच मोड में 10 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। Garmin Forerunner 170 की कीमत 39,490 रुपये और Garmin Forerunner 170 Music की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है। ये दोनों ही मॉडल्स 4 जुलाई से कंपनी की वेबसाइट, Amazon और ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे।

Garmin Forerunner 70 और Forerunner 170 मॉडल्स सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आते हैं और ये 20mm के बैंड्स को सपोर्ट करते हैं। ये सभी मॉडल्स स्लीप स्कोर और उससे जुड़ी जरूरी डिटेल्स देते हैं। ये हार्ट रेट को ट्रैक करने के साथ-साथ गार्मिन के ट्रेनिंग रेडीनेस और ट्रेनिंग स्टेटस मेट्रिक्स की जानकारी भी देते हैं। इन तीनों में लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे गार्मिन के प्रोप्रायटरी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

यूजर्स मॉर्निंग रिपोर्ट, हेल्थ स्टेटस मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप इनसाइट्स और बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग के जरिए अपनी सेहत और फिटनेस पर नजर रख सकते हैं। इनमें रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग जैसी कई एक्टिविटी प्रोफाइल्स मिलती हैं। इसके अलावा, यूजर्स अपने फिटनेस गोल्स को पूरा करने के लिए रनिंग, स्ट्रेंथ और साइकलिंग के वास्ते Garmin Coach प्लान्स का एक्सेस भी ले सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Garmin Forerunner 70 स्मार्टवॉच मोड में 13 दिनों तक और बैटरी सेवर मोड में 28 दिनों तक चल सकती है। सिर्फ GPS मोड में इसकी बैटरी 23 घंटे तक साथ देती है। इस मॉडल में 512MB की ऑनबोर्ड मेमोरी दी गई है।

Tag: #nextindiatimes #GarminForerunner70 #Garmin

RELATED ARTICLE