44.5 C
Lucknow
बुधवार, जून 10, 2026

Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

टेक्नोलॉजी डेस्क। Realme ने आज यानी 10 जून को भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Realme P4R 5G के नाम से पेश किया है। इस स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाइफ, थर्मल मैनेजमेंट और कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिल रहे हैं। डिवाइस की सबसे खास बात इसकी 8000mAh की ‘टाइटन बैटरी’ है।

यह भी पढ़ें-नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 Pro लांच, हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फीचर्स हैं कमाल

कीमत की बात करें तो Realme P4R 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की लॉन्च प्राइस ₹16,999, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹18,999 और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹20,999 है। जबकि फोन की रेगुलर कीमतें क्रमशः ₹18,999, ₹20,999 और ₹22,999 हैं। डिवाइस Flipkart और realme.com पर उपलब्ध है और ऑफर सिर्फ 12 घंटे के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का सनलाइट डिस्प्ले मिल रहा है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। ऑडियो के लिए फोन में सुपर लीनियर स्पीकर हैं जो 400% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड को सपोर्ट करते हैं। खास बात ये है कि फोन Realme के ArmorShell कंस्ट्रक्शन से बना है, जिसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल रही है।

फोन की सबसे खास इसकी 8000mAh की ‘टाइटन बैटरी’ है। एक बार चार्ज करने पर ये फोन 3 दिन तक चल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी इस फोन की मोटाई सिर्फ 8.8mm है। फोन में Bypass चार्जिंग भी है जो गेमिंग जैसे हैवी टास्क के दौरान सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है, जिससे बैटरी चार्जिंग प्रोसेस बायपास हो जाता है और फोन कम हीट होता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में F1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। खास बात ये है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे छोटे मूविंग क्लिप्स कैप्चर करने के लिए मोशन फोटो फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #RealmeP4R5G #Realme

RELATED ARTICLE