39.4 C
Lucknow
मंगलवार, जून 16, 2026

8 साल की उम्र में संभाला घर, ताउम्र रहीं कुंवारी; इस डायरेक्टर के प्यार में थीं दीवानी

एंटरटेनमेंट डेस्क। सिनेमा जगत की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री नंदा को आज भी याद किया जाता है। सिर्फ सिल्वर स्क्रीन ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी के मामले में भी नंदा लेडी सुपरस्टार मानी जाती थीं। महज 8 साल की उम्र में अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना और फिर सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तक सफर तय करना, इस सब ने नंदा को बाकी एक्ट्रेसेज से अलग बनाया।

यह भी पढ़ें-रातों-रात स्टार बनी थी ये हसीना, हुआ था दर्दनाक अंत; ठेले पर ले जाना पड़ा शव

आज बात नंदा के फिल्मी सफर और इंडस्ट्री के एक दिग्गज फिल्ममेकर संग अफेयर को लेकर की जाएगी, जिसका किस्सा हद से ज्यादा रोचक है। ‘जब-जब फूल खिले’, ‘गुमनाम’ और ‘प्रेम रोग’ जैसी कई कल्ट फिल्मों में नजर आने वालीं अभिनेत्री ने छोटी सी उम्र में घर की जिम्मेदारी उठा ली थी। दरअसल उनके पिता विनायक दामोदर कर्नाटकी और मराठी सिनेमा के एक सक्सेसफुल एक्टर और डायरेक्टर थे।

जब नंदा 8 साल की थी, तब उनके पिता का निधन हो गया था और इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नंदा ने मंदिर, जग्गू और अंगारे जैसी कई मूवीज में काम किया। इसके बाद लीड एक्ट्रेस के तौर पर नंदा को अपनी अदाकारी के हुनर का दिखाने का मौका तूफान और दीया से मिला था, जिसका निर्देशन (director) उनके चाचा वी शांता राम की फिल्म थी।

इसके बाद नंदा ने इत्तेफाक, आचंल और द ट्रेन जैसी कई फिल्मों में अहम किरदार अदा किया और इस तरह से नंदा 60 से लेकर 70 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की फेहरिस्ट में शामिल रहीं। बतौर एक्ट्रेस नंदा को काफी सफलता हासिल हुई थी। मराठी फिल्म ‘कुलदेवता’ में नंदा ने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी। इसी मराठी मूवी के लिए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विशेष पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

नंदा ताउम्र कुंवारी रही थीं लेकिन उनका नाम कुली और अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्मों के मशहूर निर्देशक मनमोहन देसाई संग सीरियस अफेयर था। इन दोनों ने अपने प्यार को पहचान देते हुए सगाई भी कर ली थी लेकिन फिर 53 साल की उम्र में देसाई की मौत के बाद इनका रिश्ता और प्यार हमेशा के लिए खत्म हो गया और नंदा ने फिर कभी शादी नहीं की। मालूम हो कि 25 मार्च 2014 को नंदा का भी निधन हो गया था।

Tag: #nextindiatimes #director #Actress

RELATED ARTICLE