एंटरटेनमेंट डेस्क। आमतौर पर माना जाता है कि पुराने दौर में शादीशुदा एक्ट्रेसेस को फिल्मों में लीड रोल मिलना मुश्किल होता था लेकिन 60 के दशक की मशहूर और बेहद खूबसूरत अदाकारा (actress) विमी के साथ ऐसा नहीं हुआ। वह शादीशुदा थीं और दो बच्चों की मां भी थीं। इसके बावजूद उस दौर के मेकर्स और डायरेक्टर्स के बीच उनकी जबरदस्त डिमांड थी।
यह भी पढ़ें-आतंकियों ने किया था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता को अगवा, फिर कर दी हत्या
विमी के करियर को सबसे बड़ा ब्रेक मिला बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘हमराज’ से। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं और इस फिल्म को ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। विमी की तस्वीरें हर नामी मैगजीन के फ्रंट पेज पर छपने लगी थी। विमी ने कोलकाता के एक बहुत बड़े और रसूखदार बिजनेसमैन से शादी की थी। उनके पति इतने अमीर थे कि विमी को पैसों की कोई तंगी नहीं थी, वह तो बस अपने शौक और एक्टिंग के पैशन को पूरा करने के लिए फिल्मों में काम किया करती थीं।
‘हमराज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद विमी ने ‘आबरू’, ‘वचन’ और ‘पतंगा’ नाम की तीन फिल्मों में काम किया। बदकिस्मती से यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। लगातार तीन फ्लॉप फिल्में देने के बाद विमी का स्टारडम अचानक कम हो गया। करियर में आए इस भयानक डाउनफॉल ने विमी की पर्सनल लाइफ को भी तबाह कर दिया।

फिल्मों में काम नहीं मिलने की वजह से घर में तनाव बढ़ा और विमी अपने अमीर पति से हमेशा के लिए अलग हो गईं। काम की कमी, अकेलेपन और डिप्रेशन ने विमी को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था। इस दर्द और तनाव से बचने के लिए उन्होंने सस्ती और मिलावटी शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया। महज 34 साल की बेहद कम उम्र में इस एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विमी की जिंदगी का सबसे दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाला हिस्सा उनकी मौत के बाद सामने आया। मौत के बाद उनकी लाश को ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस तक नहीं मिली। अस्पताल से श्मशान घाट तक उनके पार्थिव शरीर को एक कोयले वाले ठेले पर रखकर ले जाया गया।
Tag: #nextindiatimes #actress #Bollywood




