35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

भारत में कौन देता है सबसे ज्यादा टैक्स, लिस्ट में इनका नाम है सबसे ऊपर

डेस्क। चाहे कोई सेलिब्रिटी हो, कोई खिलाड़ी हो या फिर कोई बड़ा कॉरपोरेट ग्रुप हो टैक्सेबल इनकम कमाने वाले हर व्यक्ति को सरकार द्वारा तय किए गए नियम के मुताबिक Tax देना जरूरी है। बीते कुछ सालों में भारत के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स की लिस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं एसेसमेंट ईयर 2025-26 में भारत में सबसे ज्यादा टैक्स किसने दिया?

यह भी पढ़ें-जिस गाने ने अमिताभ बच्चन को बनाया सुपरस्टार, किशोर दा से छीन लिया गया था वो गाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने एसेसमेंट ईयर 2025-26 के दौरान लगभग 120 करोड़ का टैक्स दिया। इससे वह भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बन गए। यह पिछले एसेसमेंट ईयर की तुलना में काफी बड़ी छलांग है। उस साल उन्होंने 71 करोड़ का टैक्स दिया था। अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर इस एसेसमेंट ईयर के दौरान फिल्मों, विज्ञापन, टेलीविजन शो और दूसरे कमर्शियल कामों से लगभग ₹350 करोड़ कमाए। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया।

ताजा लिस्ट में शाहरुख खान अब दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस सुपरस्टार ने लगभग 92 करोड़ का टैक्स दिया। अपनी फिल्मों और एंडोर्समेंट डील्स की जबरदस्त कमर्शियल सफलता के साथ शाहरुख खान भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज में से एक बने हुए हैं।

तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री थलपति विजय ने भी 80 करोड़ का टैक्स दिया। इसके बाद वे भी देश के शीर्ष सेलिब्रिटी टैक्स पेयर्स में शामिल हो गए। वहीं सलमान खान ने भी कथित तौर पर टैक्स के रूप में लगभग ₹75 करोड़ का योगदान दिया। खिलाड़ियों में विराट कोहली का सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बनाकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने एसेसमेंट ईयर के दौरान करीब ₹66 करोड़ का टैक्स चुकाया।

Tag: #nextindiatimes #Tax #India

RELATED ARTICLE