टेक्नोलॉजी डेस्क। Noise ने अपनी Halo स्मार्टवॉच सीरीज में लेटेस्ट एडिशन के तौर पर NoiseFit Halo 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए वियरेबल में 1.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ राउंड डायल दिया गया है और ये कंपनी के ‘Noise AI Pro’ सिस्टम के जरिए AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। ये QR कोड स्टोरेज, हेल्थ ट्रैकिंग टूल्स, वॉयस-बेस्ड फीचर्स और एक कस्टमाइज़ेबल स्मार्ट डैशबोर्ड को भी सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस
भारत में NoiseFit Halo 3 की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 5,499 रुपये रखी गई है। ये मेटल ब्लैक, लेदर ब्राउन, लेदर ब्लू और सिलिकॉन ब्लैक वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच को फिलहाल नॉइज की वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है।
NoiseFit Halo 3 में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच का डिजाइन राउंड-डायल वाला है जिसमें इंटीग्रेटेड स्ट्रैप लेआउट और डायल के चारों ओर बारीक डिटेलिंग मिलती है। Noise ने इस स्मार्टवॉच को अपने ‘Noise AI Pro’ सिस्टम से लैस किया है, जिसमें वॉयस कमांड्स, मॉर्निंग ब्रीफ समरी, AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन और सुपर नोटिफिकेशन्स का सपोर्ट शामिल है। कंपनी का कहना है कि सुपर नोटिफिकेशन्स सपोर्टेड एंड्रॉयड डिवाइसेस पर OTP, राइड अलर्ट और डिलीवरी नोटिफिकेशन्स जैसे अपडेट्स दिखा सकते हैं।

इसके अलावा, NoiseFit Halo 3 में ‘Noise Vault’ का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स फ्लाइट, मूवी टिकट, कॉन्सर्ट और दूसरे पासेस के QR कोड सीधे स्मार्टवॉच पर स्टोर कर सकते हैं ताकि उन्हें स्कैन किया जा सके। ये स्मार्टवॉच Android और iOS दोनों स्मार्टफोन्स के साथ काम करती है। कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।
Tag: #nextindiatimes #NoiseFitHalo3 #Noise




