एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा के स्टार देवानंद को सिर्फ स्टाइल आइकॉन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें सबसे रोमांटिक स्टार भी माना जाता था।फिल्मों में हीरोइनों से खुलकर फ्लर्ट करने वाले Dev Anand असल जिंदगी में भी काफी डेयरिंग बाज थे।
यह भी पढ़ें-अभिषेक बच्चन से होने वाली थी करिश्मा कपूर की शादी, बस यहां बिगड़ गयी बात
वह अपनी ही ऑनस्क्रीन बहन से प्यार कर बैठे थे, लेकिन उनके प्यार की गाड़ी राज कपूर के कारण कभी आगे नहीं बढ़ पाई। जब वह 1971 में फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान से प्यार हो गया था। देवानंद उन्हें अपने दिल की बात डिनर पर ले जाकर कहना भी चाह रहे थे, लेकिन राज कपूर की वजह से उनका दिल टूट गया।

देवानंद के निधन के बाद जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर इन दावों का खंडन किया था, लेकिन अब एक्टर के करीबी दोस्त मोहन चुरीवाला ने हाल ही में बताया कि कैसे राज कपूर की वजह से उनका दिल टूट था।
उन्होंने आगे बताया, “देवानंद साहब को ऐसा लगा कि अगर जीनत अमान और राज कपूर के दिल में एक-दूसरे को लेकर कुछ है, तो इस बारे में उन्हें हिंट देना चाहिए था। उन्हें बुरा लग रहा था कि वह जीनत के बारे में सीरियस हैं और वह उनसे बातें छुपा रही हैं। उस पार्टी में तब सच सामने आया जब राज कपूर आए। देव साहब जब पार्टी से जाने लगे तो जीनत अमान ने उन्हें रोक दिया और कहा कि उनका डिनर प्लान था। यहां तक कि राज कपूर ने भी देव साहब का हाथ पकड़ लिया और उन्हें नहीं जाने दिया। देव साहब को समझ आ गया था कि राज कपूर गिल्टी फील कर रहे हैं।”
Tag: #nextindiatimes #DevAnand #RajKapoor




