28 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

संजय दत्त की गजब फैन, एक्टर के नाम कर दी थी 72 करोड़ की जायदाद

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक फैन ने तो उनके नाम 72 करोड़ की प्रॉपर्टी कर दी थी। जब उनसे 2018 के इस किस्से के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कंफर्म करते हुए बताया कि उन्होंने फैन की फैमिली को प्रॉपर्टी वापस कर दी थी।

यह भी पढ़ें-…जब ‘सैयारा’ एक्टर अहान पांडे के पिता ने करवाई थी शाहरुख खान की जमानत

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बताया कि 2018 में उनकी फैन निशा पाटिल बहुत बीमार थी और उनका निधन हो गया था। निधन से पहले निशा अपन सारी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी संजय के नाम कर गई थी। निशा मुंबई की रहने वाली थीं और वो 62 साल की थीं। उन्होंने अपनी बैंक को कहा था कि उनके निधन के बाद सारी प्रपॉर्टी संजय दत्त को दे दी जाए।

संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने वो सारी प्रॉपर्टी उनकी फैमिली को वापस कर दी थी। संजय (Sanjay Dutt) के इस जेस्चर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। संजय दत्त के करियर की बात करें तो उन्होंने 1981 में फिल्म रॉकी से डेब्यू किया था। संजय दत्त ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। वो नाम, साजन, खलनायक, मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहे मुन्नाभाई जैसी फिल्में की हैं। इस साल संजय दत्त को भूतनी और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में देखा गया।

अब संजय दत्त (Sanjay Dutt) के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट हैं। संजय दत्त को तेलुगू फिल्म अखंडा 2 में देखा जाएगा। इस फिल्म में बालाकृष्णा भी नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वो फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे। इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है।

Tag: #nextindiatimes #SanjayDutt #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button