40.5 C
Lucknow
सोमवार, जून 29, 2026

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्‍च, 500km रेंज के साथ मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स

ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स अपनी क्लासिक सिएरा को एक नए और इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। नई Tata Sierra EV कल यानी 30 जून को भारत में लॉन्च होने जा रही है। अगर आप एक नई और दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो लॉन्च से पहले आइए जानते हैं सिएरा ईवी की संभावित कीमत, रेंज और फीचर्स से जुड़ी हर जरूरी बात।

यह भी पढ़ें-Hyundai Venue N Line की नई जनरेशन होगी लांच, सामने आए फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे बैठने वाली पैसेंजर के लिए अलग से 12.3 इंच की स्‍क्रीन को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

इस एसयूवी में 65kWh और 75kWh के विकल्प दिए जा सकते हैं। TATA ने पहले ही जानकारी दे दी है कि Sierra EV रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वर्जन में आएगी। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 30 जून को लॉन्‍च किया जाएगा तभी इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे भारत में 20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

टाटा की गाड़ियां अपनी सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं। उम्मीद है कि यह गाड़ी भी भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करेगी। भारतीय बाजार में Tata Sierra EV की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹20 लाख से ₹25 लाख के बीच हो सकती है। कल यानी 30 जून को लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 6 जैसी दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा। इसकी सटीक कीमत और वेरिएंट्स से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए बस कल तक का इंतजार करना है।

Tag: #nextindiatimes #TataSierraEV #TataMotors

RELATED ARTICLE