40.5 C
Lucknow
सोमवार, जून 29, 2026

Awarapan 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, पुराने अंदाज में दिखे इमरान हाशमी

एंटरटेनमेंट डेस्क। आधिकारिक तौर पर आज ‘Awarapan 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ के 19 साल के लंबे समय बाद आखिरकार इसका सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?

आज विशेष फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’19 साल के लंबे इंतजार के बाद ‘आवारापन 2′ अब खत्म हुआ। शिवम वापस आ गया है।’ इस फिल्म में इमरान हाशमी शिवम के किरादार में नजर आएंगे। इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के टीजर की शरुआत इन लाइन से शुरू होती है- ‘कछ लोगों की कहानिंया उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती है, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।’

इसी के साथ फिल्म में इमरान को एक्शन करते दिखाया गया है। इसके साथ ही शबाना आजमी और दिशा पाटनी की खास झलक भी दिखाई गई है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता विशेश भट्ट के मुताबिक फिल्म की संगीत पहचान तलाशते समय उन्हें बार-बार मिथून और सईद कादरी का ही ख्याल आया। उन्होंने कहा कि इन दोनों का संगीत भावनाओं की गहराई को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है और यही इस फिल्म की जरूरत भी है।

गौरतलब है कि पहली फिल्म आवारापन (2007) अपने संगीत और भावनात्मक कहानी के कारण कल्ट फेवरेट बन गई थी। अब इसका सीक्वल उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए आधुनिक अंदाज में पेश किया जाएगा। ‘आवारापन 2′ को एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें मजबूत कहानी के साथ-साथ संगीत भी अहम भूमिका निभाएगा। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म अपने शानदार म्यूजिक के जरिए एक बार फिर दिलों को छूने में कामयाब होगी।

Tag: #nextindiatimes #Awarapan2 #EmraanHashmi

RELATED ARTICLE