वेनेजुएला। एक तरफ वेनेजुएला (Venezuela) उबरने की ओर बढ़ रहा था, तभी आपदा आ गई। 24 जून की शाम को, देश के उत्तरी तट पर एक मिनट से भी कम समय में दो जबरदस्त भूकंप आए। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था। ठीक 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का और भी तेज भूकंप आया।
यह भी पढ़ें-फ्रांस में भीषण गर्मी से हाहाकार, जानिए कितनी गर्मी झेल सकता है हमारा शरीर
इन भूकंपों ने युमारे के पास सैन सेबेस्टियन फॉल्ट सिस्टम को हिला दिया और काराकस, ला गुएरा, काराबोबो, मिरांडा, याराकुय और अरागुआ सहित कई बड़े इलाकों को झकझोर दिया। यह 1900 के बाद से वेनेजुएला में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। अब तक 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बचावकर्मी अभी भी गिरी हुई इमारतों में खोजबीन कर रहे हैं।

भूकंप के ठीक तीन दिन बाद, यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) ने अपने RAPIDA सिस्टम का इस्तेमाल करके तबाही का आकलन करना शुरू किया। इसका पहला अनुमान चौंकाने वाला था। भूकंप से लगभग 6.7 अरब डॉलर का सीधा फिजीकल नुकसान हुआ और कुल नुकसान 4.7 अरब डॉलर से 8.7 अरब डॉलर के बीच होने की संभावना है। यह रकम अकेले वेनेजुएला के सालाना इकोनॉमिक प्रोडक्शन का लगभग 6 फीसदी है, जो एक मिनट से भी कम समय में खत्म हो गया।
UNDP का कहना है कि मौजूदा अनुमान तो बस शुरुआत है। 6.7 अरब डॉलर का आंकड़ा सिर्फ सीधे भौतिक नुकसान को कवर करता है, जिसमें नष्ट हुए घर, इमारतें, दुकानें और अन्य आर्थिक संपत्तियों को शामिल किया जा सकता है। इसमें सड़कों, पुलों, हवाई अड्डों और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान को शामिल नहीं किया गया है। इसमें व्यापार के नुकसान, नौकरियों में रुकावट या पूरे समुदायों को फिर से बसाने की भारी लागत का भी हिसाब नहीं है।
Tag: #nextindiatimes #Earthquake #Venezuela




