35 C
Lucknow
Monday, April 28, 2025

दिल्ली में कांग्रेस का ‘पूर्वांचल’ कार्ड, कुंभ की तरह मनाया जाएगा छठ पर्व

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) में पूर्वांचल (Purvanchal) का मुद्दा गरमाया हुआ है। सभी दल इस बड़े वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज है। इसी बीच कांग्रेस (Congress) दोनों दलों (BJP और आप) पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें-चुनाव से पहले दिल्ली BJP को झटका, 100 से अधिक भाजपाई AAP में शामिल

इस कड़ी में बिहार कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर कुंभ की तरह छठ पर्व मनाया जाएगा। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि BJP और आम आदमी पार्टी दोनों ने पूर्वांचलियों का अपमान किया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचल के लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से की।

अखिलेश ने कहा कि 500 रुपये का टिकट कटाकर ये लोग इलाज कराने दिल्ली आते हैं। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस (Congress) की सरकार आने पर पूर्वांचल का सीएम भी हो सकता है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आगे कहा कि उनका बयान दिल्ली के संदर्भ में था। मेरी उनसे बात हुई है, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि बिहार में वामदल, कांग्रेस (Congress) और राजद का गठबंधन चुनाव में मजबूती से उतरेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर राष्ट्रीय राजधानी में छठ पर्व कुंभ की तर्ज पर मनाया जाएगा। छठ पर्व (Chhath festival) के लिए यमुना के किनारे स्थान निर्धारित करके उसे जिला घोषित किया जाएगा। इस स्थान पर यमुना के घाट का नाम लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर रखा जाएगा। बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचली मतदाताओं की अनदेखी की। उन्हें महज वोटबैंक की नजर से देखा।

Tag: #nextindiatimes #AAP #Congress #Delhielection2025

RELATED ARTICLE

close button