26 C
Lucknow
सोमवार, अगस्त 17, 2026

Jeep Compass का लिमिटेड एडिशन लॉन्‍च, मिल रही केवल 85 यूनिट्स

ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इसी सेगमेंट में जीप की ओर से भी कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Jeep Compass के 85 Anniversary Edition को भारत में लॉन्‍च किया गया है।

यह भी पढ़ें-Mahindra Thar Roxx Star एडिशन लांच, बोल्ड लुक जीत लेगा दिल

जीप की ओर से अपनी एसयूवी कम्‍पास के लिमिटेड एडिशन को लॉन्‍च किया गया है। इस एडिशन को 85 Anniversary Edition के नाम से ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च किए गए खास एडिशन को सीमित संख्‍या में ऑफर किया गया है। इस एडिशन की सिर्फ 85 यूनिट्स को ही बिक्री के लिए ऑफर किया गया है।

जीप कम्‍पास के 85 एनिवर्सिरी एडिशन में निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एडिशन में एंबिएंट लाइट, स्‍काई लाउंज, डिजिटल आईआरवीएम, फ्रंट और रियर डैशकैम को दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एस‍यूवी के लिमिटेड एडिशन को भारत में 26.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।

स्टेलंटिस इंडिया के ऑटोमोटिव ब्रांड्स के बिज़नेस हेड और डायरेक्टर, कुमार प्रियेश ने कहा कि जीप कम्पास हमेशा से भारत में जीप की कहानी का अहम हिस्सा रही है। इसने ब्रांड की शानदार क्षमता, डिज़ाइन और असलियत को उन ग्राहकों तक पहुँचाया है जो अपनी SUV से ज़्यादा की उम्मीद करते हैं। चूँकि जीप दुनिया भर में अपने 85 साल पूरे होने का जश्न मना रही है, इसलिए कम्पास 85th एनिवर्सरी एडिशन इस मशहूर मॉडल को एक खास नया रूप देता है। एनिवर्सरी से प्रेरित खास स्टाइलिंग, चुनिंदा एक्सेसरीज़ और सुरक्षा तकनीकों के साथ, यह स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो ऐसी कम्पास चाहते हैं जो और भी ज़्यादा पर्सनल, इंटेलिजेंट और एक्सक्लूसिव लगे।

Tag: #nextindiatimes #JeepCompass #automobile

RELATED ARTICLE