एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘7 आवर्स टू गो’, ‘द फाइनल एग्जिट’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस अनन्या राज (Ananya raj) का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अनन्या राज का 15 जुलाई को निधन हुआ, जिसकी जानकारी अब उनके परिवार ने दी है। साथ ही बताया है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ था।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
अनन्या राज ने 27 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नीद में ही वह चल बसीं। अनन्या के फैंस भी सदमे में हैं। अनन्या राज के परिवार ने बताया कि वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं और फिर 15 जुलाई को नींद में ही मौत हो गई। हालांकि परिवार ने यह नहीं बताया कि अनन्या को असल में तकलीफ क्या थी और मौत का कारण क्या था।

अनन्या राज की मौत के एक महीने बाद परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में एक्ट्रेस की मौत की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, ‘यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही वह शांति से चल बसी। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से गुजर रही थीं और उनसे उबरने के लिए उन्होंने एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।’
अनन्या राज एक एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने साल 2016 में फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 2017 में ‘द फाइनल एग्जिट’ और फिर ‘घोस्ट’ में नजर आईं। अनन्या ने फिर तेलुगू फिल्म Thaggede में भी काम किया, जिसमें उनके ऑपोजिट एक्टर नवीन चंद्र थे। इसके अलावा वह तीन भाषाओं में बनी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’में भी नजर आईं। अनन्या राज ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।




