उज्जैन। महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar Temple) के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई। बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के समीप करंट फैलने की अफवाह के बाद दर्शन के लिए कतार में खड़े लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें-भारत में इस जगह मौजूद है ‘नागलोक’, जानें कैसे हुई नागों की उत्पत्ति
इस दौरान कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। भगदड़ के दौरान बेरिकैड्स से टकराने के कारण हरिश्चंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया।
श्रावण सोमवार और नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के दौरान करंट लगने अफवाह के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बैरिकेडिंग में फंसने और आपस में टकराने से 13 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को चरक अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

इनमें गुजरात, बिहार और ग्वालियर सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु भी शामिल हैं। नागचंद्रेश्वर मंदिर और हरसिद्धि मंदिर आसपास होने के कारण दर्शन व्यवस्था के इसी मार्ग पर भीड़ का दबाव था। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कुछ समय बाद दर्शन व्यवस्था सुचारू कर दी।




