31 C
Lucknow
Tuesday, October 22, 2024

आज कुछ ऐसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी और उन्नतिदायक रहेगा। आपकी राशि में बना त्रिग्रही योग आपको जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ फल प्रदान करेगा। आपको अपने काम में खूब सफलता मिलेगी और अपनी कामयाबी से आनंदित होंगे। लेकिन यह भी जरूरी है कि आप अपने विरोधियों से सावधान रहें, आपको किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए और अपने फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है, लेकिन खर्च आवश्यक होंगे इसलिए आप चाहकर भी उन्हें रोक नहीं पाएंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में आज आपको सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ :वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कामकाज में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई से उन पर सफलता पा सकेंगे। आपके ऊपर आज अचानक ही कुछ नया काम आ सकता है इसलिए काम में आपको अधिक देने और सजग रहने की जरूरत है। वैसे अधिकारीगणों का सपोर्ट बना रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा और खानपान में सावधानी बरतनी होगी। 

मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए। वैसे आज आप परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में कमाई तो आपकी बनी रहेगी लेकिन साथ में खर्च भी आज आपका बना रहेगा। आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनका प्रयास सफल हो सकता है।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके विरोधी और शत्रु आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को आज इच्छानुसार परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी से अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अचानक वाहन खराब हो जाने से खर्च भी बढ़ सकता है।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन वाला रहेगा। आपको अपने कामकाज के सिलसिले में दिनचर्या में बदलाव करना होगा। साथ ही आज आपको अपने खानपान और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपके दांपत्य जीवन में प्यार और आपसी सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे और उन्हें अपना काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उतार चढाव भरा रहेगा। आपको आज किसी मित्र या परिचित की मदद से लाभ मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज आप अपनी योजना बनाकर काम करें और दिए गए काम को समय पर पूरा करने का प्रय़ास करें नहीं तो दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा, जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। आपको अपने प्यार के साथ रिश्ते को स्थिर बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे।

मीन:मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन सुख और आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका जीवनसाथी आपसे समझदारी से बात करेगा और आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपका साथ देगा। आपको अपने काम में अच्छा सहयोग मिलेगा और आप अपने प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपके व्यापार में काफी प्रगति होगी और आप अपने व्यापार को को विस्तार देने की योजना बना सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button