ऑटो डेस्क। KTM ने अपनी मिडिलवेट 790 Duke को नया अपडेट दिया है। बाइक का इंजन पहले जैसा ही है लेकिन इसके डिजाइन, बॉडीी, सस्पेंशन, ब्रेक और Ergonomics में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं। बाइक का डिजाइन और लुक बदल दिया गया है। बाइक पर बैठने की पोजीनशन को पहले से बेहतर बनाया गया है नए अब बाइक का वजन 2 किलो कम हो गया है। बाइक का इंजन 799cc LC8c इंजन पहले जैसा ही है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स
KTM ने अपनी नई बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। साथ ही, ग्राहकों से मिले फीडबैक के बाद कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि वह आने वाले मॉडल्स से Demo Mode को हटा देगी। बाइक के हैंडल को अब ज्यादा खुले एंगल के साथ लगाया गया है। राइडर और पीछे बैठने वाले (Pillion) दोनों के पैर रखने की जगह को बदला गया है। साथ ही, इसके सीट को फिर से डिजाइन किया गया है जिससे आरामदायक पोजीशन मिल सके।
बाइक में नया सबक्रोम, बेहतर ट्रिपल क्लैम्प्स और नए शेप का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे आगे वाले पहिए पर बेहतर कंट्रोल मिलता है। यह बाइक देखने में भले बड़ी लगती है लेकिन KTM का दावा है कि इसका वजन पुराने मॉडल में 2 किलो कम है। KTM ने इस बाइक के लुक को 990 Duke और 1390 Super Duke R जैसा बना दिया है।

इसमें नए डिजाइन की हेडलाइट दी गई है, बाइक की बॉडी को पहले से स्लिमर बना दिया गया है, बड़ा फ्रंट काउल और नए शेप का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें पहले जैसी ही 799cc LC8c पैरेलल-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन है जो Euro 5+ नियमों के मुताबिक है। यह इंजन 105hp की पावर और 87nm का टॉर्क जनरेट करता है।
KTM ने इस नई बाइक को इंटरनेशनल बाजारों में उतारने की तारीख तय कर दी है लेकिन भारतीय बाजार को लेकर अभी पूरी तरह साफ नहीं है। यह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जुलाई के अंत से बिकना शुरू हो जाएगी। KTM India ने अभी तक भारतीय बाजारों में जुलाई के अंत में बिकना शुरु हो जाएगी। अलग-अलग देशों या क्षेत्रों के हिसाब से यह अलग-अलग समय पर उपलब्ध होगी। कंपनी अभी भारत में ज्यादा परफॉर्मेंस वाली 890 Duke R बेचती है। भारत में इसकी कीमत 14.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
Tag: #nextindiatimes #KTM #KTM790Duke




