डेस्क। धरती पर ऐसे कई रहस्यमयी द्वीप (island) हैं जिनमें ऐसी-ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में जानने से ही हैरानी होती है, कोई उन्हें देखने के बारे में सोच भी नहीं सकता। आज हम आपको एक ऐसे ही आइलैंड के बारे में बताएंगे। आज हम बात करेंगे स्कॉटलैंड (Scotland) के ‘ऐनहैलो आइलैंड’ (Enhalo Island) नाम के एक रहस्यमयी द्वीप के बारे में, जिसका रहस्य जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें-मेंटली कितने स्ट्रॉन्ग हैं आप? इन 7 तरीकों से करें पहचान
‘इन्हालो आइलैंड’ (Enhalo Island) एक दिल के आकार का द्वीप है, जो देखने में काफी खूबसूरत है। इसकी खासियत यह है कि यह द्वीप यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि यहां आना इतना आसान नहीं है। ‘इनहेलो आइलैंड’ पर आप साल में सिर्फ एक दिन आ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘इनहेलो आइलैंड’ (Enhalo Island) पर सिर्फ एक दिन ही जाने की इजाजत है। आपको बता दें कि यह द्वीप इतना छोटा है कि इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे मानचित्र पर ढूंढना बहुत मुश्किल है।

इस द्वीप के बारे में कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित हैं। पौराणिक कथाओं की बात करें तो ‘ऐनहैलो आइलैंड’ (Enhalo Island) पर भूतों का वास है। ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर कई बुरी आत्माओं का साया है। जिसके कारण अगर कोई भी व्यक्ति इस द्वीप पर जाने की कोशिश करता है तो ये बुरी आत्माएं इस द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। यह भी कहा जाता है कि इस द्वीप पर जलपरियां भी रहती हैं, जो केवल गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर आती हैं।
स्कॉटलैंड की हाइलैंड्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डैन ली के अनुसार, कई हजार साल पहले इनहेलो आइलैंड (Enhalo Island) पर लोग रहते थे लेकिन साल 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैल गई, जिसके कारण यहां रहने वाले लोग इस द्वीप को छोड़कर कहीं और बस गए। इस आइलैंड के बारे में और कोई जानकारी नहीं है जैसे कि इसका निर्माण कब हुआ आदि लेकिन इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है यह कहना थोड़ा मुश्किल है।
Tag: #nextindiatimes #EnhaloIsland #Scotland