सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा (NDA) सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में बड़े स्तर पर जश्न मना रही है। साथ ही घर घर जन सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचा रही है। इसी क्रम में जनपद के समस्त विकासखण्डों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्राहक की शिकायत के बाद हुआ एक्शन
26 मई 2014 को पहली बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा ने सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को ‘सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण’ को समर्पित बताया है। भाजपा का देशव्यापी कार्यक्रम देश भर में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” और मीडिया संवाद आयोजित कर रही है।

सरकार की इन बड़ी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा 5 विशेष बुकलेट भी जारी की गई हैं। पार्टी का संकल्प है कि इन नीतियों को आधार बनाकर साल 2047 तक भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाया जाए। आज जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी विकास खंड परिसर में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक जयप्रताप सिंह कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर जिला अधिकारी व खंड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी ने सभी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सांसद (MP) व विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों में साझा भी किया। ब्लाक परिसर में स्वास्थ्य,शिक्षा पोषण, सिंचाई आदि विभागों द्वारा स्टाल भी लगया गया। जिसका उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने अवलोकन भी किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सांसद व विधायक ने आवास की चाभी भी सौंपी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत चौरसिया, खंड विकास अधिकारी बांसी कृतिका अवस्थी ,पंचायत अधिकारी अजय राय सहित ब्लाक व जिला के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #MP #Siddharthnagar




