40.2 C
Lucknow
सोमवार, जून 15, 2026

‘कुमकुम भाग्य’ से ‘Chhaava’ फिल्म तक…, जानें कौन थी एक्ट्रेस Sanchita Ugale?

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी इंडस्ट्री से दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फेम संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। वह सिर्फ 30 साल की थीं। Sanchita Ugale टेलीविजन और फिल्में, दोनों में अपने-अपने किरदारों के लिए जानी जाती थी। उन्होंने हिट डेली सोप ‘कुमकुम भाग्य’ और टेलर कौशल स्टार फिल्म ‘छावा’ के साथ-साथ मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी काम किया।

यह भी पढ़ें-ये है बॉलीवुड का इकलौता 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता, बड़े-बड़े दिग्गज भी हैं पीछे

संचिता टीवी के लोकप्रिय शो कुमकुम भाग्य में काम कर चुकी हैं और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना रहीं थीं। उन्होंने कुमकुम भाहग्य में दीया टंडन का किरदार निभाया था। संचिता उगने ने लंबे समय से चल रहे ‘डेली सोप’ में अपने समय को जिंदगी बदलने वाला दौर बताया था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई और उनकी हिम्मत को मज़बूत किया।

एक्ट्रेस वागले की दुनिया में रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आईं। बाद में उन्हें दंगल टीवी ड्रामा ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सोराब बेदी के साथ सुकून का लीड रोल मिला। उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें ज्यादा टेलीविजन ऑडियंस से जुड़ने में मदद की। टेलीविजन पर अपने काम के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नज़र आईं। उन्होंने विक्की कौशल की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया। संचिता मनोज बाजपेयी स्टारर ‘साइलेंस 2’ OTT में भी नजर आई थीं।

संचिता की मौत की खबरों से उनके फैंस को बड़ा सदमा पहुंचा है। मई 2025 में, संचिता ने इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल की मौत के बारे में बात की थी और सोशल मीडिया की लत और ऑनलाइन वैलिडेशन के दबाव के बारे में चिंता जताई थी। इस घटना को दिल तोड़ने वाला बताते हुए उन्होंने कहा, ‘यह देखकर मेरा दिल टूट गया है कि युवा लोग कितनी आसानी से अपनी ज़िंदगी के बारे में सोचते हैं।’

Tag: #nextindiatimes #SanchitaUgale #KumkumBhagya

RELATED ARTICLE