40.6 C
Lucknow
सोमवार, जून 15, 2026

दूरदर्शन का वो शो जिसके लिए स्कूल बंक करते थे बच्चे, 8 साल तक चला था क्रेज

एंटरटेनमेंट डेस्क। 80-90 के दशक में जब मनोरंजन के साधन सीमित थे तब दूरदर्शन (Doordarshan) ने सभी उम्र के दर्शकों के एंटरटेनमेंट का जिम्मा संभाल रखा था। महाभारत और रामायण के हिट होने के बाद कुछ शोज ऐसे आए जिन्होंने फिर से दर्शकों को टीवी से बांध दिया और खासकर बच्चों के लिए एक शो काफी स्पेशल हो गया।

यह भी पढ़ें-रातों-रात स्टार बनी थी ये हसीना, हुआ था दर्दनाक अंत; ठेले पर ले जाना पड़ा शव

ये शो इतना पॉपुलर हुआ कि बच्चे के लिए इसके लिए अपना स्कूल तक स्किप कर देते या फिर बंक मार लेते थे। इस शो का टेलीकास्ट लगभग 8 सालों तक हुआ और इसमें 400 से ज्यादा एपिसोड दिखाए गए। इतना ही नहीं शक्तिमान (Shaktimaan) का क्रेज इतना ज्यादा था कि बच्चे उसकी नकल किया करते थे, जो उंगली घूमाकर गायब हो जाया करता था और दूसरी जगह मिलता था।

शक्तिमान के पहले एपिसोड का प्रसारण 13 सितंबर 1997 को हुआ था और इसका आखिरी एपिसोड 27 मार्च 2005 में रिलीज हुआ था। पहले ये शो शनिवार को टेलीविजन पर आया करता था बाद में इसका प्रसारण रविवार को कर दिया गया। शक्तिमान एक भारतीय हिंदी-भाषा की सुपरहीरो टेलीविजन सीरीज़ है, जिसे मुकेश खन्ना ने बनाया और प्रोड्यूस किया था।

मुकेश खन्ना ने मुख्य सुपरहीरो की भूमिका निभाई, जिसे ध्यान और प्रकृति के पांच तत्वों से अलौकिक शक्तियां मिलती हैं, और साथ ही उन्होंने पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री का किरदार भी निभाया, जो ‘आज की आवाज’ के लिए फोटोग्राफर थे। इस सीरीज में पत्रकार गीता विश्वास के रूप में वैष्णवी महंत (शुरुआत में यह भूमिका किटू गिडवानी ने निभाई थी) और मुख्य विलेन तमराज किलविश के रूप में सुरेंद्र पाल भी शामिल थे।

Tag: #nextindiatimes #Doordarshan #Shaktimaan #Entertainment

RELATED ARTICLE