एंटरटेनमेंट डेस्क। The Odyssey की सिनेमाघरों में शानदार सफलता के पीछे आईमैक्स का बड़ा हाथ रहा। अब इस फिल्म ने कमाई के मामले में द स्पाइडरमैन को पीछे छोड़ दिया है। इन दिनों फिल्म द ओडिसी की खूब चर्चा हो रही है। इसके नायक किंग ओडीसियस हैं। ओडीसियस ट्रोजन युद्ध में भी शामिल थे, लेकिन उस वक्त उन पर किसी का ज्यादा ध्यान नहीं गया क्योंकि उस समय सारा फोकस महान योद्धा अकलीज पर था लेकिन, ओडिसी सिर्फ और सिर्फ किंग ओडीसियस की कहानी है।
यह भी पढ़ें-दुनिया के सिर्फ 36 सिनेमाघरों में ही क्यों चल पाई ‘द ओडिसी’, ये खास टेक्नोलॉजी है वजह
ओडिसी आज भी पढ़ी जाने वाली सबसे प्राचीन साहित्यिक कृतियों में से एक है। प्राचीन यूनानी कवि होमर को इलियड और ओडिसी का रचयिता माना जाता है। हालांकि विद्वान इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि होमर वास्तव में अस्तित्व में थे या नहीं, कुछ विद्वानों का मानना है कि होमर एक काल्पनिक पात्र थे और उनकी रचनाएं मौखिक रूप से साझा की जाती थीं। फिर ईसा पूर्व 8वीं शताब्दी यह काव्य रूप में लिखी गई।
ओडिसी को 24 खंडों में लिखा गया। इस महाकाव्य में इथाका द्वीप के राजा ओडीसियस और 10 वर्ष लंबे ट्रोजन युद्ध के बाद उनकी 10 वर्ष लंबी घर वापसी की कहानी है। इस यात्रा के दौरान, ओडीसियस के जहाज तूफ़ानों में नष्ट हो जाते हैं, उसे सात साल के लिए कैद कर लिया जाता है, वह पाताल लोक की यात्रा करता है और कई दानवों, दैत्यों और देवताओं से लड़ता है।

अपनी यात्रा के दौरान ओडीसियस की मुलाकात हवाओं के देवता एओलस से भी होती है, जो उसे एक थैला देता है जिसमें पश्चिम की हवा को छोड़कर बाकी सभी हवाएं होती हैं। जबकि, पश्चिम की हवा उसे वापस इथाका ले जाएगी। वह नरभक्षियों के एक समूह से भी बाल-बाल बचता है। ओडीसियस के कई आदमियों को जादूगरनी सिरसे ने सूअर बना दिया। ओडीसियस ने मोली नामक जड़ी बूटी का प्रयोग करके सिरसे को अपने आदमियों को वापस इंसान बनाने के लिए मना लिया।
इसके बाद सिरसे और ओडीसियस के बीच एक साल तक प्रेम संबंध चला, जिसके परिणामस्वरूप सिरसे ने दो बेटों को जन्म दिया। इसके अलावा ओडीसियस ने चरिबडिस नामक एक विशाल भंवर का सामना किया, जो जहाजों को नीचे खींच लेता है, और स्काइला नामक छह सिर वाले राक्षस का भी सामना किया, जिसने ओडीसियस के जहाज के बहुत करीब आने पर छह नाविकों को अगवा कर लिया। ओडिसी की पूरी कहानी ओडीसियस के साहस, बुद्धि, बल और घर वापस लौटने की उम्मीद के इर्द-गिर्द घूमती है। इलियड की कहानी जहां अकिलीज़ पर ज्यादा केंद्रित थी, वहीं ओडिसी पूरी तरह से किंग ओडीसियस पर फोकस्ड है।
Tag: #nextindiatimes #TheOdyssey #hollywood




