जानें क्या होता है ‘रिजीम चेंज’, किस देश से हुई थी शुरुआत?

डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने दिल्ली प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह ‘रिजीम चेंज’ (Regime Change) चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर यह शब्द चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें-Israel Iran War:पीस डील के बाद भी थम नहीं रहे हमले, जानें कहां हो सकती है सुनवाई?

नेपाल और बांग्लादेश की हालिया घटनाओं के बाद भारतीय राजनीति में इस शब्द का प्रयोग काफी बढ़ गया है। ‘रिजीम चेंज’ का सीधा अर्थ किसी देश की मौजूदा सरकार या राजनीतिक व्यवस्था को बदलकर नई सत्ता स्थापित करना होता है।

कहाँ से हुई शब्द की शुरुआत?

  • लैटिन भाषा से जुड़ाव: ‘रिजीम’ शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के ‘रेजीमेन’ (Regimen) शब्द से हुई है, जिसका अर्थ शासन करना या निर्देश देना होता है।
  • फ्रांसीसी क्रांति (1789): इस क्रांति के दौरान यह शब्द पहली बार राजनीतिक रूप से लोकप्रिय हुआ। उस समय पुरानी राजशाही को ‘एनसियन रिजीम’ कहा जाता था।
  • पहला लिखित प्रमाण: अमेरिकी अखबार लॉस एंजेलिस टाइम्स में वर्ष 1925 में इस शब्द का पहला लिखित उल्लेख मिलता है।

इतिहास के 4 बड़े ‘रिजीम चेंज’:

1. ईरान (1953):

आधुनिक इतिहास में विदेशी हस्तक्षेप से शासन बदलने की शुरुआत 1953 में ईरान से मानी जाती है। अमेरिकी एजेंसी CIA और ब्रिटिश एजेंसी MI6 ने मिलकर ‘ऑपरेशन अजाक्स’ चलाया था। इसके तहत लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री मोहम्मद मोसादेक की सरकार को गिरा दिया गया था।

2. ग्वाटेमाला (1954):

ईरान की सफलता के ठीक एक साल बाद अमेरिका ने ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जैकोबो अब्रेंज के खिलाफ तख्तापलट कराया। इसका मुख्य कारण उनकी भूमि सुधार नीतियां थीं, जिससे अमेरिकी कंपनियों के व्यापारिक हितों को नुकसान पहुँच रहा था।

3. चिली (1973):

चिली में सैन्य हस्तक्षेप के जरिए राष्ट्रपति साल्वाडोर अलेंदे की चुनी हुई समाजवादी सरकार को हटा दिया गया।

इसके बाद जनरल ऑगस्टो पिनोशे की तानाशाही कायम हुई।

4. इराक (2003):

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन ने इस शब्द को वैश्विक स्तर पर मशहूर बनाया।

2003 में इराक युद्ध के दौरान सद्दाम हुसैन की सरकार को बलपूर्वक हटाया गया,

जिसके बाद ‘रिजीम चेंज’ अमेरिकी सैन्य नीति का प्रमुख हिस्सा बन गया।

Tag: #nextindiatimes #RegimeChange #government

RELATED ARTICLE