2027 T20 World Cup के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत के ग्रुप में नहीं पाकिस्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंडर-19 महिला 2027 T20 World Cup के तीसरे संस्करण के पूरा शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल मिलकर करेंगे। यह टूर्नामेंट 21 जनवरी से 6 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-टी20 सीरीज से पहले बदली वेस्टइंडीज की टीम, खूंखार बल्लेबाज की एंट्री

मौजूदा चैंपियन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ग्रुप ‘बी’ में शामिल है।

चार ग्रुप में बांटी गईं 16 टीमें:

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुपों में विभाजित किया गया है:

  • ग्रुप A: भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल।
  • ग्रुप B: पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और सामोआ।
  • ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और यूएई (UAE)।
  • ग्रुप D: इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड।

टीम इंडिया का अभियान और पहला मैच:

टूर्नामेंट की शुरुआत 21 जनवरी को होगी, जहाँ पहले ही दिन 4 मुकाबले खेले जाएंगे।

  • भारतीय टीम का पहला मैच: टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी।
  • मेजबान टीमों का सफर: सह-मेजबान बांग्लादेश 21 जनवरी को यूएई (UAE) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं, नेपाल की टीम 22 जनवरी को आयरलैंड के आमने-सामने होगी।

इन 4 स्टेडियमों में होंगे सभी मुकाबले:

वर्ल्ड कप के सभी मैच बांग्लादेश और नेपाल के कुल चार मैदानों पर खेले जाएंगे:

  1. बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम (चट्टोग्राम, बांग्लादेश)
  2. सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (सिलहट, बांग्लादेश)
  3. टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (काठमांडू, नेपाल)
  4. अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड (काठमांडू, नेपाल)

6 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल:

  • ग्रुप स्टेज: 21 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा।
  • सुपर सिक्स चरण: ग्रुप स्टेज से आगे निकलने वाली टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। यहाँ टीमों को दो ग्रुप में बांटकर शीर्ष दो-दो टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
  • सेमीफाइनल: दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 4 फरवरी को चट्टोग्राम के स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके लिए 5 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है।
  • फाइनल: टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को होगा। फाइनल मैच के लिए 7 फरवरी का दिन रिजर्व डे के रूप में सुरक्षित रखा गया है।

Tag: #nextindiatimes #2027T20WorldCup #cricket

RELATED ARTICLE