41 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

जब कैमरे के सामने बहा असली खून, आइकॉनिक बन गया था सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क। अक्सर स्टार्स फिल्मों में अपने सींस को रियल बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कभी वह सीन में इमोशन डालने के लिए सच में रो देते हैं, तो कभी वह स्टंट्स करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर देते हैं। हालांकि हॉलीवुड का एक ऐसा स्टार है, जिसने एक सीन को रियल बनाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिससे सेट पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स

ये स्टार कोई और नहीं बल्कि 51 साल के लियोनार्डो डिकैप्रियो हैं, जिन्होंने असली खून के साथ शूट किया। दिग्गज स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो से जुड़ा ये किस्सा साल 2012 का है, जब वह फिल्म डीजैंगो अनचेन्ड (Django Unchained) की शूटिंग कर रहे थे। डिकैप्रियो का फिल्म में एक सीन था, जिसमें उन्हें अपना हाथ तेज से टेबल पर पटकना था।

मुख्य टेबल सीन शूट करने के दौरान लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपना हाथ इतनी तेज से टेबल पर मारा कि उनका हाथ सीधा एक क्रिस्टल ग्लास पर लग गया। क्रिस्टल का ग्लास लगने से एक्टर का हाथ पर गहरी चोट लगी और काफी खून बहा। लगातार खून बहने के बावजूद भी डिकैप्रियो ने शूटिंग रोकने से मना कर दिया। खून से लथपथ हाथ के साथ ही उन्होंने 4 मिनट का लंबा मोनोलॉग बोला और कैरेक्टर में रहते हुए उन्होंने अपनी हथेली से वह कांच का टुकड़ा भी निकाला, जो निर्देशक ने शूट भी किया।

Leonardo DiCaprio के कहने पर डायरेक्टर क्वेंटिन टारनटिनो ने सीन को रियल ब्लड के साथ ही शूट किया। सेट पर मौजूद हर शख्स ने दिग्गज अभिनेता को स्टैंडिंग ओवेशन दिया और इतने दर्द में होने के बावजूद जिस तरह से उन्होंने एक्टिंग में जान डाली उसकी सराहना करते नहीं थका।

Tag: #nextindiatimes #LeonardoDiCaprio #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button