34.6 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

सफर का मजा न बन जाए सजा, हेपेटाइटिस A और E से बचने के लिए गांठ बांध लें ये बातें

लाइफस्टाइल डेस्क। घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता है। चाहे वो सुकून भरी छुट्टियां हों, ऑफिस का कोई जरूरी टूर हो या फिर कोई धार्मिक यात्रा। मगर सोचिए, अगर ट्रिप से लौटकर आप किसी बीमारी का शिकार हो जाएं, तो सफर की सारी अच्छी यादें फीकी पड़ जाती हैं। शायद आप जानते हों कि Hepatitis B और C मुख्य रूप से संक्रमित खून या बॉडी फ्लूइड्स के जरिए फैलते हैं, लेकिन हेपेटाइटिस A और E का तरीका बिल्कुल अलग है। ये सीधे आपके खान-पान से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

जब आप अनजाने में दूषित पानी पीते हैं, गंदे पानी से बनी बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, खुले में बिकने वाला या गंदे हाथों से परोसा गया स्ट्रीट फूड खाते हैं, तो ये वायरस आपके शरीर में एंट्री कर लेते हैं। साफ-सफाई की कमी ही इन बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है। अगर कोई व्यक्ति इस वायरस के संपर्क में आता है, तो बीमारी के लक्षण तुरंत नहीं दिखते। इन्हें उभरने में 2 से 8 हफ्ते तक का समय लग सकता है।

शुरुआती संकेत: लगातार बुखार रहना, भयंकर थकान, उल्टी और जी मिचलाना, भूख गायब हो जाना और पेट में दर्द रहना।

गंभीर संकेत: जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, आंखों और त्वचा में पीलापन आ जाता है। इसके अलावा पेशाब का रंग गहरा होना, मल का रंग हल्का होना और शरीर में तेज खुजली जैसे लक्षण नजर आते हैं।

ऐसे रखें ख्याल:

-सिर्फ उबला हुआ, फिल्टर या सीलबंद पानी ही पिएं।
-बाहर मिलने वाले जूस या कोल्ड ड्रिंक में बर्फ डलवाने से बचें, क्योंकि अक्सर यह गंदे पानी से बनी होती है।
-हमेशा ऐसा खाना खाएं जो ताजा बना हो और परोसते समय पूरी तरह गर्म हो।
-बाहर का कटा हुआ फल, कच्चा सलाद और अधपका सीफूड खाने की गलती बिल्कुल न करें।
-कुछ भी खाने से पहले और वॉशरूम के इस्तेमाल के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
-बेस्ड सैनिटाइजर हमेशा अपनी जेब या बैग में रखें।
-खाने के लिए ऐसी जगहें चुनें जो अपनी साफ-सफाई के लिए जानी जाती हों।

Tag: #nextindiatimes #HepatitisA #Health

RELATED ARTICLE