37.3 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

50 हफ्ते सिनेमाघरों में चली थी अनिल कपूर की ये फिल्म, कभी गोविंदा को हुई थी ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क। 38 साल पहले अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे जिसने उनका करियर ही चमका दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अनिल कपूर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 1988 में आईं ब्लॉकबस्टर मूवीज का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था और खुद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इतना ही नहीं, यह फिल्म उस साल की गोल्डन जुबली भी बन गई।

यह भी पढ़ें-रणबीर कपूर ही नहीं, 92 साल पहले ही राम बने थे उनके परदादा; ये हुआ था फिल्म का हाल

जब अनिल कपूर एंग्री यंग मैन बनकर बड़े पर्दे पर आए थे तब सिनेमाघरों सीटियों से गूंज गया था। एक-दो हफ्ते नहीं, बल्कि 50 हफ्तों तक यह फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में आते रहे। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है तेजाब (Tezaab)। इस फिल्म का निर्देशन एन. चंद्रा ने किया था। यह माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी और अनिल कपूर की सफलता को नई ऊंचाइयां मिली थीं।

तेजाब 1988 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई थी। 50 हफ्तों से ज्यादा चलने वाली ये फिल्म गोल्डन जुबली बन गई। अनिल कपूर की तेजाब ने इसी साल सिनेमाघरों में आईं अमिताभ बच्चन की शहंशाह और आमिर खान की कयामत से कयामत तक फिल्मों को पछाड़ दिया था।

इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ सपोर्टिंग रोल में चंकी पांडे नजर आए थे। मगर पहले यह रोल गोविंदा को ऑफर हुई थी। हालांकि, डेट इश्यू की वजह से गोविंदा यह फिल्म नहीं कर पाए और बब्बन के किरदार में चंकी छा गए। आज यह फिल्म कल्ट क्लासिक में गिना जाता है। इसके सारे गाने भी हिट हुए थे जिसमें से एक ‘एक दो तीन चार पांच’ कल्ट क्लासिक बन गया।

Tag: #nextindiatimes #AnilKapoor #Entertainment

RELATED ARTICLE