34.6 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

Sam Altman और Elon Musk ने AI को लेकर की ये भविष्यवाणी’, दुनिया की बढ़ी चिंता

डेस्क। आज तक AI को भविष्य की टेक्निक माना जाता था लेकिन अब दुनिया के दो सबसे चर्चित टेक लीडर इसे वर्तमान की हकीकत बता रहे हैं। इन दिनों OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और Tesla और X के प्रमुख एलन मस्क की AI को लेकर कही बात चर्चा में है। एक ओर जहां सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) का कहना है कि, दुनिया AI सिंगुलैरिटी (Singularity) के दौर में प्रवेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील

वहीं एलन मस्क (Elon Musk) ने दावा किया है कि, अगले पांच सालों में AI इंसानी समझदारी से आगे निकल सकता है। इन दोनों बयानों ने AI के भविष्य और उसके असर पर नई बहस छेड़ दी है। AI Singularity उस काल्पनिक मोड़ (Hypothetical Mode या Twist) को कहा जाता है; जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानी दिमाग के बराबर या फिर उससे आगे निकल जाए। इसके बाद AI खुद को पहले से और कही ज्यादा बेहतर बनाने लगे। वो अपनी ग्रोथ को इतना फास्ट कर ले कि इंसानों के लिए उसकी स्पीड को समझना या फिर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाए।

आसान भाषा में समझें तो आज AI इंसानों के ऑर्डर पर काम करता है लेकिन AI सिंगुलैरिटी के बाद हो सकता है कि AI खुद फैसले लेने लगे, नई खोज करने लगे और अपनी योग्यता बढ़ाने में इंसानों से आगे निकल जाए। यही वजह है कि जानकार और टेक कंपनियां कई सालों से अब इस बात पर चर्चा कर रही हैं।

देखा जाए तो एआई पहले से ही शिक्षा, हेल्थ, सॉफ्टवेयर, कंटेंट और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। दुनिया भर में आज ये लोगों की लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। जानकारों की मानें हैं तो आने वाले सालों में कई नौकरियों का स्वरूप बदल सकता है, वहीं नए अवसर भी पैदा होंगे।

इन सबके बीच सबसे बड़ा चैलेंज ये है कि AI का यूज सुरक्षित, ट्रांसपेरेंट और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। शायद यही वजह है कि दुनिया भर में AI नियमों और निगरानी पर चर्चा लगातार तेज हो रही है, जो अब लोगों को इस दिशा में सोचने पर मजबूर कर रही है।

Tag: #nextindiatimes #SamAltman #AI #ElonMusk

RELATED ARTICLE