31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

इस दिन घोषित होगा UP PET 2023 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परिणाम

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2023 के नतीजों (UPSSSC PET Result 2023) की घोषणा का इंतजार राज्य के 20 लाख से अधिक उम्मीदवार (Candidates) कर रहे हैं। आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 परिणाम दिसंबर के आखिर तक घोषित किए जाने हैं।

यह भी पढ़ें-JDU के अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, ये वजह आई सामने

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित इस (UP PET) परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UP PET 2023 रिजल्ट की घोषणा दिसंबर के आखिर में की जानी है। ऐसे में माना जा रहा है कि UPSSSC द्वारा परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है।

परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम जानने और प्राप्तांक (UP PET 2023 Score Card) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें। कैंडिडेट्स (Candidates) अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET का रिजल्ट यहां करें चेक, जानें सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका  | UPSSSC PET 2023 Result to be declared Download UP PET Certificate at  upsssc gov in | TV9 Bharatvarsh

आमतौर पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के उम्मीदवारों (Candidates) की अत्यधिक संख्या (20 लाख से अधिक) होने के कारण परिणाम घोषित किए जाने में परीक्षा तिथि से 3 माह का समय लगता रहा है। हालांकि, इस साल आयोग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं (UP PET) परिणाम 2 माह में ही घोषित कर दिए जाएं। ऐसे में नतीजों की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। उम्मीदवार (Candidates) अपना परिणाम देखने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर नजर रखें, जहां पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #UPPET #Result #UPSSSC

RELATED ARTICLE