34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। यूपी व‍िधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। वर्ष 2023 में यह विधानमंडल का तीसरा और अठारहवीं विधानसभा का छठवां सत्र है। इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें- बसपा नेता पर गिरी गाज, करोड़ों की संपत्तियां हुईं कुर्क

विभिन्न अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयकों समेत कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराएगी। उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल का चार द‍िवसीय शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित सभी सदस्‍यों ने भाजपा के दिवंगत नेता आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनके निधन से हम सभी दुखी हैं। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

समाजवादी पार्टी आज से शुरू हुए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में कई प्रमुख मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरेगी। सपा सदन में जातीय जनगणना, स्वास्थ्य व किसानों के मुद्दे पर सबसे ज्यादा मुखर दिखेगी। मंगलवार को सपा विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा को घेरने की रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई थी।

सपा के राष्‍ट्रीय महासच‍िव श‍िवपाल यादव ने यूपी व‍िधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले ही भाजपा पर हमला बोला। श‍िवापाल ने कहा बिजली, पानी, सड़क, खेती -किसानी और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर असफल हुई सरकार, अब इतनी निःशब्द है कि सदन में भी संवाद नहीं करना चाहती।

आपको बता दें कि वर्ष 2023 में यह विधानमंडल का तीसरा और अठारहवीं विधान सभा का छठवां सत्र है। इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। विभिन्न अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयकों समेत कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराएगी।

Tag: #nextindiatimes #upassembaly #wintersession

RELATED ARTICLE