नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैडर की साल 2013 की चर्चित आईएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।बता दें वह राजस्व विभाग में स्पेशल सेक्रेट्री के तौर पर अपनी सेवा दे रहीं थीं। रविवार की सुबह एक लंबे- चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिव्या ने अपने इस्तीफे की जानकरी दी।
यह भी पढ़ें-यूपी में इस वक्त कितने IAS तैनात, होश उड़ा देंगे आंकड़े
अपने पोस्ट में दिव्या (Divya Mittal) लिखतीं हैं कि आज मैंने 13 सालों की अविस्मर्णीय यात्रा को स्वेच्छा से विराम देते हुए आईएस पद से त्यागपत्र दे दिया। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे और सफल जीवन का सपना देखा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा, ‘आज मेरी आंखें कृतज्ञता से नम हैं। भले ही आज यह पद पीछे छूट गया हो, लेकिन वह सपना नहीं छूटेगा जो मुझे इस देश की मिट्टी ने दिया था।
आईएएस दिव्या मित्तल ने माना कि 13 साल के सफर में उन्हें जितना प्यार और सम्मान मिला, उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने अपने साथी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। दिव्या का कहना है कि पद छोड़ने के बाद भी देश और यहां के लोगों के लिए काम करने का सपना कभी खत्म नहीं होगा। उनके पोस्ट पर पॉजिटिव कॉमेंट्स की भरमार है और हर कोई उनके अगले पड़ाव के बारे में जानना चाहता है।

हरियाणा के रेवाड़ी में जन्मीं दिव्या ने एमबीए के बाद गगनदीप सिंह से शादी की। दोनों लंदन में ऊंची सैलरी वाली नौकरी छोड़कर भारत लौटे। 2012 में आईपीएस चयन (गुजरात कैडर) के बाद 2013 में आईएएस बनीं। मिर्जापुर और देवरिया में जिला मजिस्ट्रेट रह चुकीं। मिर्जापुर में लोकप्रियता2022 में मिर्जापुर डीएम के रूप में कार्यकाल के दौरान वे चर्चा में रहीं।
तबादले पर लोगों ने फूलों की बारिश कर विदाई दी। चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर बच्ची के साथ डांस का वीडियो वायरल हुआ। लहुरियादह गांव में पहली बार पानी पहुंचाना उन्होंने बड़ी उपलब्धि माना। दिव्या का यह फैसला सिविल सर्विस में समर्पण और व्यक्तिगत संतुष्टि के बीच संतुलन का उदाहरण बन गया है।
Tag: #nextindiatimes #IAS #DivyaMittal




