ऑटो डेस्क। टू और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी TVS Motors ने आज भारत के पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल TVS iQube S 4.7kWh लॉन्च करने की घोषणा की है। TVS iQube S 4.7kWh की कीमत 1,37,142 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 175किमी (IDC) की रेंज देता है। साथ ही, इसमें नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-गजब के फीचर्स के साथ लांच हुई Kawasaki Versys 1100, देखें कीमत
ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने के अपनी कोशिशों को बढ़ाते हुए TVS iQube S को अब 4.7kWh तक अपग्रेड किया गया है। यह पहले से ज्यादा बैटरी क्षमता दे रही है। साथ ही, वह भरोसेमंद अनुभव को भी रखता है जिस पर ग्राहकों को पुरा भरोसा है। रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस बड़ी बैटरी के साथ अब राइडर्स अपने रोजाना के सफर के साथ-साथ लंबी और बिना योजना वाली यात्राएं भी बड़े आत्मविश्साव के साथ कर सकते हैं।

बढ़ी हुई रेंज के साथ-साथ इसमें दो नए रंग, Magnificence Purple Beige और Harlequin Bule Beige शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, Titanium Grey का विकल्प भी मौजूद है। यह सब इलेक्ट्रिक वाहनों को हर किसी के लिए ईजी बनाएगा और TVS iQube को भारत की पसंदीदा फैमिली EV के रूप में और भी मजबूत करेगा। वर्तमान में, TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत भर के 1,000 से अधिक शहरों और 3,300 डीलरशिप पर उपलब्ध है।
अगर कीमत की बात करें तो इसे 1,37,142 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। टीवीएस के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में इस नए वेरिएंट को बेस iQube मॉडल के ऊपर और सबसे महंगे ‘iQube ST’ वेरिएंट के नीचे रखा गया है। कंफर्ट की बात करें तो इसमें आरामदायक डुअल-टोन सीट और पीछे बैठने वाले के लिए पिलियन बैकरेस्ट मिलता है। साथ ही, सीट के नीचे 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज दिया गया है, जिसमें कंपनी के मुताबिक दो हेलमेट आसानी से समा सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #TVSiQubeS47kWh #TVS




