महाराष्ट्र। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता सोमवार को NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान शाह और मोदी NCP (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार के साथ बैठे दिखे। कार्यक्रम में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे नटवर सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुःख
प्रधानमंत्री ने इससे कुछ घंटे पहले ही शरद पवार की पार्टी के 8 सांसदों के साथ मुलाकात भी की। मोदी और पवार की साथ बैठे फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले, 22 जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

सोमवार को ही शरद पवार की पार्टी के लोकसभा के सभी 8 सांसदों ने सुप्रिया सुले के साथ में प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर लिखित ज्ञापन सौंपा। NCP (SP) सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पुणे-नाशिक सेमी हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट और कृषि कर्ज माफी से जुड़ी चिंताएं प्रधानमंत्री के सामने रखीं। सूत्रों के मुताबिक प्याज की कीमतों और चंद्रभागा नदी में प्रदूषण से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठाए गए।

यह मुलाकात केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन पर NCP (SP) के संभावित रुख को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच हुई। पहले सूत्रों ने संकेत दिया था कि पवार की पार्टी कुछ शर्तों के साथ प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है। ऐसा होने पर पार्टी INDIA ब्लॉक के कुछ दलों से अलग रुख अपना सकती है। हालांकि सुप्रिया सुले ने कहा है कि अंतिम कानून देखने के बाद ही पार्टी अपना रुख तय करेगी।
जून में शरद पवार की पार्टी NCP(SP) के NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की अटकलें सामने आईं थीं। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने इन सभी चर्चाओं को अफवाह बताया है।
Tag: #nextindiatimes #SupriyaSule #NCP




