35.3 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 11, 2026

सुनील शेट्टी की 33 फिल्में जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं, टॉप एक्ट्रेस भी थीं साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा’ से दमदार डायलॉग्स और अपनी रफ-टफ शख्सियत से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक में एक्शन हीरो के तौर पर कदम रखने वाले ‘अन्ना’ ने तीन दशक से ज्यादा के करियर में ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी यादगार फिल्में दीं लेकिन उनके फिल्मी सफर की एक कहानी ऐसी भी है, जो बेहद दिलचस्प है।

यह भी पढ़ें-…तो इस वजह से करीना कपूर और करिश्मा का नाम पड़ा ‘बेबो’ और ‘लोलो’

Suniel Shetty की करीब 33 फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें बड़े सितारों के साथ उनकी जोड़ी बनी, मगर ये फिल्में कभी सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं पाई। उन्होंने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती थीं। हालांकि, ‘बलवान’ से पहले वह ‘आरजू’ फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन अनरिलीज्ड फिल्मों की कास्ट भी काफी बड़ी थी। सुनील शेट्टी ‘एक और फौलाद’ और ‘दो कदम आगे’ में दिव्या भारती के साथ नजर आने वाले थे। ‘जाहिल’ में उनकी जोड़ी रवीना टंडन के साथ बनने वाली थी। वहीं, ‘द बॉडीगार्ड’ में श्रीदेवी, ‘आयुध’ में सोनाली बेंद्रे और ‘हम हैं आग’ में सोमी अली के साथ उनका नाम जुड़ा था।

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी ने ‘मोहरा’ जैसी फिल्म में दर्शकों का दिल जीता था। ऐसे में दोनों को ‘कौरव’ में साथ देखने की योजना भी बनी थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट रिलीज नहीं हो सका। इसी तरह ‘चोरी मेरा काम’ में सलमान खान और सुनील शेट्टी को साथ लाने की योजना थी।

‘काला पानी’ में अजय देवगन और करिश्मा कपूर, ‘राधेश्याम सीता राम’ में ऐश्वर्या राय, जबकि ‘कमिश्नर’ और ‘जुआ’ में क्रमशः शिल्पा शेट्टी और मनीषा कोइराला जैसे नाम जुड़े थे। ‘पूरब की लैला पश्चिम का छैला’, ‘हम पंछी एक डाल के’, ‘एक हिंदुस्तानी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘अखंड’ जैसे प्रोजेक्ट भी दर्शकों तक नहीं पहुंच सके। इसके अलावा ‘जज्बा’, ‘मुक्ति’, ‘फेम’, ‘गुड नाइट’, ‘फांसी: द कैपिटल पनिशमेंट’, ‘मुंबई टैक्सी सर्विस’, ‘शोमैन’, ‘चाय गरम’, ‘शूटर’, ‘शोला’ और ‘चोर सिपाही’ जैसे नाम भी सुनील शेट्टी की उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं, जो रिलीज नहीं हो पाईं।

Tag: #nextindiatimes #Entertainment #SunielShetty

RELATED ARTICLE