31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

यूपी में सपा ने RLD से किया गठबंधन, इतनी सीटों पर डील हुई फाइनल

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के महासमर की घड़ियां नजदीक आने ही वाली हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस (Congress) के दिग्गज पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं और इधर सपा (SP) ने आज एक चौंकाने वाला ऐलान कर दिया। रालोद (RLD) मुखिया जयंत और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गठबंधन कर लिया है।

यह भी पढ़ें-भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान निर्विरोध MLC निर्वाचित

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट की जिसमें वह जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स कर लिखा- ‘राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!’ वहीं जयंत चौधरी ने एक्स कर कहा- “राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन (alliance) के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!”

Lok Sabha Election 2024 से पहले बड़ा सियासी फेरबदल, RLD ने सपा के साथ किया  गठबंधन; इतनी सीटों पर बनी बात - political reshuffle before Lok Sabha  elections 2024 RLD forms alliance

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 8 सीटों की डिमांड पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जयंत चौधरी से आरएलडी (RLD) के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले संभावित कैंडिडेट (candidates) के नाम भी मांगे हैं और साथ कैंडिडेट की जीत की मापदंड भी बताने को कहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से आरएलडी (RLD) से बातचीत और सीट फाइनल करने की बात कही थी।

कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और आरएलडी (RLD) के बीच सीटों को लेकर भी सहमति बन गई है। 8 सीटों की डिमांड के बाद 6-7 सीटों पर बात बन गई है। आरएलडी (RLD) 6-7 सीटों पर गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। इसमें ज्यादातर सीटें पश्चिमी यूपी की है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और जयंत चौधरी के बीच बातचीत के बाद यह सहमति बनी है।

Tag: #nextindiatimes #SP #RLD #akhileshyadav

RELATED ARTICLE